चिंचवड़, 29 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पहचानकर हर व्यक्ति को ऐसे उपक्रमों में भाग लेना चाहिए. रक्तदान केवल एक मदद नहीं है, बल्कि किसी को नया जीवन देने का एक अवसर है, ऐसे विचार वंडर कार्स प्रा. लि. के निदेशक घनश्याम अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कही. वे वंडर कार्स प्रा. लि. के चिंचवड़ स्थित कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर बोल रहे थे. रूबी हॉल हॉस्पिटल और सावन कृपाल रूहानी मिशन के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर को उत्साही प्रतिक्रिया मिली. इस शिविर में लगभग 103 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. शिविर के सफल आयोजन में वंडर कार्स के सभी कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, रूबी हॉल हॉस्पिटल और सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा.