लाेकसभा में परीक्षा संशाेधन बिल ‘ध्वनिमत’ से पास

    30-Jul-2026
Total Views |
 

Loksabha
लाेकसभा में राहुल गांधी ने कहा-देश की शिक्षा व्यवस्था ताे आरएसएस के लाेग चला रहे
छात्राें पर गाेली चलाने का आदेश खुद अमित शाह ने दिया था, देश का भविष्य सड़काें पर उतरा ताे उसकी आवाज दबाने लाठी-गाेली चलवाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ताे केवल दिखावा था.
नेता प्रतिपक्ष द्वारा भाषण में ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल करने पर हंगामा ः स्पीकर ने 11 बार तथा रिजिजू ने 7 बार राेका, अंततः राजनाथ सिंह के कहने पर कार्यवाही के रिकाॅर्ड से असंसदीय शब्द काे हटाया गया.
नई दिल्ली, 29 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) लाेकसभा ने बुधवार काे विपक्ष के हंगामे के बीच लाेकसभा में परीक्षा संशाेधन बिल व राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ विधेयक ‘ध्वनिमत’ से पास हाे गया. 9 घंटे की लंबी चर्चा व राहुल गांधी के भाषण के बाद विधेयक पारित हाे गया. अब इसे राज्यसभा भेजा जाएगा. राहुल गांधी ने अपने 50 मिनट के आक्रामक भाषण में कहा कि छात्राें पर गाेली चलाने का आदेश खुद अमित शाह ने दिया था. उन्हाेंने कहा-देश का भविष्य सड़काें पर उतरा ताे उसकी आवाज दबाने लाठी-गाेली चलवाई गई. शिक्षामंत्री प्रधान का इस्तीफा ताे दिखावा था. देश की शिक्षा व्यवस्था ताे आरएसएस चला रही है. नेता प्रतिपक्ष द्वारा भाषण में ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल करने पर भारी हंगामा हुआ. स्पीकर ने 11 बार तथा रिजिजू ने 7 बार उन्हें राेका.
अंततः कार्यवाही के रिकाॅर्ड से असंसदीय शब्द काे हटा लिया गया.
 
सदन की कार्यवाही आज 11 बजे तक स्थगित सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करने के बाद चाैथी बार मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई्. विपक्षी दलाें के सदस्य सदन में छात्राें पर पुलिस कार्रवाई काे लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग कर रहे थे. सरकार ने कांग्रेस पर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाले लाेक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशाेधन विधेयक, 2026 पर चर्चा नहीं हाेने देने का आराेप लगाया.
सरकार ने कहा कि यह संशाेधन सार्वजनिक परीक्षाओं काे निष्पक्ष, पारदर्शी और भराेसेमंद बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है. विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मामले में तेजी से कार्रवाई कर चुकी है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्हाेंने कहा कि संशाेधन सरकार की उस साेच काे दिखाता है, जिसमें पिछले अनुभवाें से सीख लेकर कानून काे और मजबूत बनाया जा रहा है. उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2024 में एंटी पेपर लीक कानून लागू हाेने के बाद अब तक 52 एफआईआर दर्ज की गई हैं. साथ ही उन्हाेंने दावा किया कि पेपर लीक से जुड़े मामलाें के कारण हाेने वाली आत्महत्याओं में भी कमी आई है, जिसे उन्हाेंने कानून के सकारात्मक प्रभाव का संकेत बताया. विधेयक पारित हाेने के बाद लाेकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. विधेयक पर चर्चा के दाैरान राहुल गांधी ने कहा कि छात्राें का आंदाेलन गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं, बल्कि देश के युवाओं की भावनाओं और चिंताओं की अभिव्यक्ति है. उन्हाेंने कहा कि हर राजनीतिक दल, यहां तक कि भाजपा काे भी छात्राें की बात सुननी चाहिए.