दीपके भाजपा को बदनाम न करें, धमर्क देने वाले का नाम बताएं : मंत्री बावनकुले

    31-Jul-2026
Total Views |
 
chandrashekharbavankule
ठाणे, 30 जुलाई (वि.प्र.)
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने छात्र नेता अभिजीत दीपके के आराेपाें का करारा जवाब दिया है. ठाणे में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस काे संबाेधित करते हुए बावनकुले ने कहा कि अगर भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने दीपके काे धमकी दी है या पार्टी में शामिल हाेने का दबाव बनाया है, ताे वे सीधे उस व्यक्ति का नाम उजागर करें, सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. लेकिन बिना नाम लिए भाजपा काे बदनाम करने की काेशिश न की जाए.
पत्रकाराें से बात करते हुए राजस्व मंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान की प्रगति साझा की. उन्हाेंने बताया कि देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन और दिवंगत अजीत पवार की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ठाणे में 76,000 परिवाराें काे सरकारी याेजनाओं का लाभ दिया गया है. इसके अलावा बावनकुले ने आम जनता के लिए कई बड़ी घाेषणाएं भी कीं्. उन्हाेंने बताया कि ऊंची इमारताें के फ्लैट मालिकाें काे जल्द ही वर्टिकल प्राॅपर्टी कार्ड (संपत्ति कार्ड) दिए जाएंगे.
साथ ही, मुंबई और ठाणे में संपत्तियाें के सही मूल्यांकन के लिए माइक्राे ज़ाेनिंग लागू की जाएगी, जिससे आम नागरिकाें काे राहत मिलेगी. आदिवासी वन भूमि पर खेती करने वाले किसानाें काे अब अलग सातबारा दिया जाएगा, ताकि उन्हें फसल बीमा और सरकारी याेजनाओं का सीधा लाभ मिल सके. महायुति में स्थानीय मतभेदाें पर उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और स्थानीय नेता आपस में बैठकर सभी मुद्दाें काे सुलझा लेंगे.