पेंशनरों, नियोक्ताओं को दिया गया पीएफ योजनाओं संबंधी मार्गदर्शन

    31-Jul-2026
Total Views |
DGV
आकुर्डी, 30 जुलाई (आ.प्र.)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय हिंजवड़ी एवं आकुर्डी द्वारा (27 जुलाई) को आयोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम में, भविष्य निधि सदस्यों, पेंशनरों एवं नियोक्ताओं को ईपीएफओ की नवीनतम योजनाओं, सेवाओं एवं डिजिटल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. क्षेत्रीय कार्यालय हिंजवड़ी, द्वारा निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्डवाइड ऑयलफील्ड मशीन प्राइवेट लिमिटेड, वेलू, तालुका भोर में किया गया. इस अवसर पर ईपीएफओ की जुलाई की थीम के अंतर्गत नई ईपीएफ योजना, वेिशास योजना, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना तथा नई कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. प्रवर्तन अधिकारी नितिन जैन एवं अनुभाग पर्यवेक्षक आलोक कुमार द्वारा, योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई. सदस्यों एवं नियोक्ताओं की समस्याओं पर प्रवर्तन अधिकारी संजय नागपुरे,सागर जसूद ने मार्गदर्शन किया. इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय आकुर्डी द्वारा चिंचवड़ बीवीजी इंडिया लि. में निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रवर्तन अधिकारी सचिन पगारे, सुनीता कदम, राजू रायकर ने नवीनतम सेवाओं, डिजिटल प्रक्रियाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान की. आकुर्डी के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (वन) सनत कुमार और, हिंजवडी के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त(वन) विजयंत कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त(टू) सचिन बोराटे उपस्थित थे.