जीतो लेडीज विंग का ‌‘उड़ान रूबरू 8.0' संपन्न

    31-Jul-2026
Total Views |
 
BBG

 पुणे, 30 जुलाई (आ.प्र.)

 जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) लेडीज विंग, पुणे द्वारा आयोजित भव्य प्रदर्शनी ‌‘उड़ान रूबरू 8.0‌’ को नागरिकों से बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला. मुकुंदनगर में 3D डेस्टिनेशन में लगी दो दिन की एग्जीबिशन में देश भर से 85 से ज्यादा महिला एंटरप्रेन्योर्स ने फैशन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, ज्वेलरी, होम डेकोर, राखी और अलग-अलग फेस्टिव कलेक्शन के आकर्षक स्टॉल लगाए. जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, और जितो लेडीज विंग पुणे की प्रेसिडेंट एकता भंसाली और सीनियर सेक्रेटरी पूजा राठौड़ के गाइडेंस में सेक्रेटरी रीता जैन, ट्रेजरर वंदना राठौड़, अर्चना कोचर, रूपाली भंडारी ने इस इवेंट को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. इस मौके पर जीतो एपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड, रवींद्र सांकला, दिनेश ओसवाल, दिलीप विनायकिया, मनोज छाजेड, रवि दुगड़, प्रवीण चोरबेले, जिनु लोढ़ा, अनिल भंसाली, अल्पेश भंसाली, अभिजीत डूंगरवाल, रंजन सांकला, भारती भंडारी, लतिका सांकला, शशिप्रभा छाजेड, खुशाली चोरडिया, लकीशा मरलेचा, प्रियंका परमार, पूनम ओसवाल, अचला भंडारी, अनीता सेठिया, मनीषा तातेड़ के साथ-साथ नगरसेविका सिद्धि शिलिमकर, गौरव घुले, प्रसन्ना वैरागे, मानसी देशपांडे और अन्य गणमान्य उपस्थित थे.