एलआईसी ऑफ इंडिया के सीईओ एवं एमडी आर. दोरैस्वामी ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को 27 जुलाई को 12,207.25 करोड़ का लाभांश चेक प्रस्तुत किया. इस दौरान वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया, एलआईसी अधिकारी रत्नाकर पटनायक, प्रबंध निदेशक, आर. चंदर, प्रबंध निदेशक और एन.एस. राघव, जी.एम. (प्रभारी), उत्तरी क्षेत्र उपस्थित थे.