पिंपरी, 30 जुलाई (आ.प्र.) महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा पांचवीं और आठवीं के छात्रों के लिए आयोजित छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) परीक्षा में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के स्कूलों के सफल विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों का सम्मान मनपा की शिक्षण समिति की सभापति रवीना आंगोलकर के हाथों किया गया. गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगरसेविका प्रियंका कुदले, योगिता बारणे, सारिका बोर्हाड़े, कविता भोंगाले, शिक्षा विभाग की उपायुक्त ममता शिंदे, प्रशासन अधिकारी संगीता बांगर, पर्यवेक्षिका सुनीता गीते, खालेदा खान, प्रधानाध्यापक पांडुरंग मुडगुण आदि उपस्थित थे. पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए हाल ही में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में मनपा के स्कूलों में पढ़ने वाले समृद्धि ताठे, यशपाल चव्हाण, स्वरा थोरे, प्रीति गव्हाणे, आरोही शुक्ला, दुर्वा चौगुले, मनस्वी तड़मे, काव्या पाटिल ने सफलता हासिल की. वहीं आठवीं के छात्रों के लिए आयोजित परीक्षा में समीक्षा पानसकर, आराध्या वलवे, आदित यादव और अनुष्का खरात ने सफलता प्राप्त की. इन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक विकास साकत, पूजा इंगले, शीतल म्हेत्रे, वसंत मुठे, रुपाली घोड़ेकर, शंकर भवारी, नामदेव चव्हाण, जीतेंद्र कर्हाड, उमेश सूर्यवंशी और सुनीता दिंडे को सभापति रवीना आंगोलकर के हाथों सम्मानित किया गया.