कर्जत-लोनावला की तीनों रेल लाइनों का परिचालन शुरू
कर्जत-लोनावला की तीनों रेल लाइनों का परिचालन शुरू
मुंबई, 30 जुलाई (वि.प्र.)
कर्जत-लोनावला के बेहद दुर्गम और चुनौतीपूर्ण
घाट खंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण
बाधित हुआ मुंबई-पुणे रेल मार्ग 23 दिनों के अथक
परिश्रम के बाद पूरी तरह बहाल कर दिया गया है.
मध्य रेल की समर्पित टीम ने खंडाला और मंकी हिल
के बीच सबसे कठिन मानी जाने वाली अप लाइन को
सुरक्षित बनाकर 28 जुलाई 2026 को रेल परिचालन
पुनः शुरू कर दिया. बता दें कि 5 और 6 जुलाई को
हुई मूसलाधार बारिश (600 मिमी से अधिक) के कारण
लोनावला-कर्जत खंड मे
31-Jul-2026
Total Views |
मुंबई, 30 जुलाई (वि.प्र.)
कर्जत-लोनावला के बेहद दुर्गम और चुनौतीपूर्ण घाट खंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित हुआ मुंबई-पुणे रेल मार्ग 23 दिनों के अथक परिश्रम के बाद पूरी तरह बहाल कर दिया गया है. मध्य रेल की समर्पित टीम ने खंडाला और मंकी हिल के बीच सबसे कठिन मानी जाने वाली अप लाइन को सुरक्षित बनाकर 28 जुलाई 2026 को रेल परिचालन पुनः शुरू कर दिया. बता दें कि 5 और 6 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश (600 मिमी से अधिक) के कारण लोनावला-कर्जत खंड में अप, डाउन और मिडतीनों रेल लाइनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थ्ीं. इस कारण लगभग 665 ट्रेनें प्रभावित, रद्द या परिवर्तित हुई थीं. इस भीषण प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मध्य रेल ने 11,745 अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की एक विशाल टीम तैनात की. 23 दिनों तक चौबीसों घंटे चले इस युद्धस्तरीय अभियान में लगभग 1,40,940 मानव-श्रम घंटों का योगदान दिया गया. दुर्गम घाटियों में सामग्री पहुंचाने के लिए 110 से अधिक रेलवे रेक, 18 जेसीबी, 20 पोकलेन एक्सकेवेटर और विशालकाय मशीनों का उपयोग किया गया. मिड लाइन को 7 जुलाई और डाउन लाइन को 14 जुलाई को ही बहाल कर लिया गया था, जबकि सबसे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त अप लाइन को 28 जुलाई को सुरक्षित घोषित किया गया. मध्य रेल ने संकट की इस घड़ी में यात्रियों द्वारा दिखाए गए धैर्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया है और सुरक्षित रेल सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई है.