अमित शाह जवाब दें, वर्ना हम खींचकर बाहर लाएंगे

लाठीचार्ज को लेकर राज्यसभा में केंद्र सरकार पर बरसते हए खड़गे का हमला

    31-Jul-2026
Total Views |
नई दिल्ली, 30 जुलाई (वि.प्र./वार्ता)
अमित शाह जवाब दें, वर्ना हम खींचकर बाहर लाएंगे. यह प्रतिपादन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने किया. उन्हाेंने कहा-भाजपा के राज में 152 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. राज्यसभा में केंद्र सरकार पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार का काला चिट्ठा खाेलते हुए कहा-12 सालाें में लाखाें छात्राें ने आत्महत्या की. बच्चाें पर लाठी चलाई गई. गाेली भी चलवाई. आखिर इसका जवाब काैन देगा ? उन्हाेंने कहा- नए बिल में आंकड़ाें के सिवा कुछ भी नहीं है. उन्हाेंने कहा-शिक्षा संस्थानाें में मनु स्मृति मानने
 
amitshah
वाले बढ़े, इसमें शूद्र काे पढ़ने का अधिकार नहीं मिल रहा है. मनुस्मृति के उल्लेख पर भारी हंगामा मचा. इस पर भाजपा ने सबूत मांगी. संसद में रिकाॅर्ड से बयान का हिस्सा हटाया गया. वहीं पेपर लीक से जुड़ा संशाेधन बिल लाेकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हाे गया.
हालांकि जब सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जवाब देने के लिए खड़े हुए, तब विपक्ष वाॅकआउट कर गया. राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशाेधन बिल पर चर्चा के दाैरान मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मनुस्मृति’ बयान पर हंगामा हुआ. वे शैक्षणिक संस्थाओं पर आरएसएस के दखल पर बाेल रहे थे. उन्हाेंने कहा कि शिक्षा संस्थानाें में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं. इससे शूद्र काे पढ़ने का अधिकार छिन गया है. इस पर सदन में हंगामा शुरू हाे गया. जेपी नड्डा ने टाेकते हुए कहा कि खड़गे का बयान तथ्याें से परे है.
इससे अशांति फैल सकती है. इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकाॅर्ड से हटा दिया जाएगा. यह पूरी बहस पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की राेकथाम) संशाेधन बिल पर चर्चा के दाैरान हुई. इससे पहले, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल पेश किया. लाेकसभा में बुधवार काे करीब 7 घंटे बहस के बाद पेपर लीक से जुड़ा बिल पारित हुआ था. खड़गे ने जाे सजाएं बताईं, वे मूल मनुस्मृति में नहीं, बल्कि ‘गाैतम धर्मसूत्र’ (अध्याय 12, श्लाेक 4-6) में लिखी हैं.
नीट परीक्षा विवाद से चर्चा में आए काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस के दाैरान केंद्र सरकार और शिक्षा प्रणाली पर तीखे हमले किए्.
उन्हाेंने विराेध प्रदर्शन के दाैरान अपनी जान काे खतरा हाेने, भाजपा में शामिल हाेने का दबाव बनाने और छात्राें के खिलाफ गंभीर हिंसा के आराेप लगाए्. दीपके ने दाे टूक कहा कि लाेकतंत्र और शिक्षा के अधिकाराें के लिए उनका संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा. दीपके ने दावा किया कि विराेध प्रदर्शन के दाैरान उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.
उन्हाेंने आराेप लगाया कि उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर वे भाजपा में शामिल नहीं हुए, ताे उनके परिवार काे मुसीबत का सामना करना पड़ेगा.नई दिल्ली, 30 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) अमित शाह जवाब दें, वर्ना हम खींचकर बाहर लाएंगे. यह प्रतिपादन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने किया. उन्हाेंने कहा-भाजपा के राज में 152 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. राज्यसभा में केंद्र सरकार पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार का काला चिट्ठा खाेलते हुए कहा-12 सालाें में लाखाें छात्राें ने आत्महत्या की. बच्चाें पर लाठी चलाई गई. गाेली भी चलवाई. आखिर इसका जवाब काैन देगा ? उन्हाेंने कहा- नए बिल में आंकड़ाें के सिवा कुछ भी नहीं है. उन्हाेंने कहा-शिक्षा संस्थानाें में मनु स्मृति मानने वाले बढ़े, इसमें शूद्र काे पढ़ने का अधिकार नहीं मिल रहा है. मनुस्मृति के उल्लेख पर भारी हंगामा मचा. इस पर भाजपा ने सबूत मांगी. संसद में रिकाॅर्ड से बयान का हिस्सा हटाया गया. वहीं पेपर लीक से जुड़ा संशाेधन बिल लाेकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हाे गया. हालांकि जब सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जवाब देने के लिए खड़े हुए, तब विपक्ष वाॅकआउट कर गया. राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशाेधन बिल पर चर्चा के दाैरान मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मनुस्मृति’ बयान पर हंगामा हुआ. वे शैक्षणिक संस्थाओं पर आरएसएस के दखल पर बाेल रहे थे. उन्हाेंने कहा कि शिक्षा संस्थानाें में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं. इससे शूद्र काे पढ़ने का अधिकार छिन गया है. इस पर सदन में हंगामा शुरू हाे गया. जेपी नड्डा ने टाेकते हुए कहा कि खड़गे का बयान तथ्याें से परे है.
इससे अशांति फैल सकती है. इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकाॅर्ड से हटा दिया जाएगा. यह पूरी बहस पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की राेकथाम) संशाेधन बिल पर चर्चा के दाैरान हुई. इससे पहले, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल पेश किया. लाेकसभा में बुधवार काे करीब 7 घंटे बहस के बाद पेपर लीक से जुड़ा बिल पारित हुआ था. खड़गे ने जाे सजाएं बताईं, वे मूल मनुस्मृति में नहीं, बल्कि ‘गाैतम धर्मसूत्र’ (अध्याय 12, श्लाेक 4-6) में लिखी हैं.