नई दिल्ली, 30 जुलाई (वि.प्र./वार्ता)
पंजाब में कथित पेपर लीक के विराेध में दिल्ली में भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियाें ने बैरिकेड ताेड़कर भारी हंगामा किया.
शिक्षा मंत्री हरजाेतसिंह काे बर्खास्त करने की मांग की. भारी तनाव के बीच पुलिस ने माेर्चा संभाला.
आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई. भाजपा नेताओं ने 19 जुलाई काे हुई फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के बाद जवाबदेही सुनिश्चित करने में पंजाब सरकार पर विफल रहने का आराेप लगाया. भाजपा नेताओं द्वारा पंजाब सरकार पर आराेप लगाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई थी.
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने नीट विवाद के बाद केंद्र सरकार की कार्रवाई की तुलना में आप सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया. उन्हाेंने कहा कि मैं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पूछना चाहती हूं कि राज्य में फार्मेसी भर्ती परीक्षा में हुए समझाैते के संबंध में उन्हाेंने जवाबदेही क्याें सुनिश्चित नहीं की है? इस दाैरान पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं काे हिरासत में लकर मंदिर मार्ग थाने गयी, जहां से उन्हें एक घंटे बाद चेतावनी देकर छाेड़ दिया गया. प्रदर्शन में सांसद याेगेन्द्र चांदाेलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और स्वाति मालीवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, डाॅ. अनिल गुप्ता, साेना कुमारी, सारिका जैन, काैशल मिश्रा, ऋचा पांडेय, कृष्ण देव सिंह सिंह, अभिषेक टंडन, सरदार गुरमीत सिंह सूरा, प्रवीणा शर्मा, अर्चना गुप्ता और शुभेन्दू शेखर अवस्थी सहित कई नेता माैजूद थे. पार्टी की युवा माेर्चा के अध्यक्ष रजत चाैधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) माेर्चा के अध्यक्ष रजत चाैधरी तथा पूर्वांचल माेर्चा के अध्यक्ष संताेष ओझा के नेतृत्व में तीनाें माेर्चाें के हजाराें कार्यकर्ताओं भाग लिया और गिरफ्तारियां दीं.