सरकार छात्रों का खोया भरोसावापस लाए : सोनम वांगचुक

    31-Jul-2026
Total Views |

sonamwangchuk
नई दिल्ली, 30 जुलाई (वि.प्र.)
सरकार छात्राें का खाेया भराेसा वापस लाए यह बात शिक्षाविद और पर्यावरण तज्ञ साेनम वांगचुक ने एक वीडियाे प्रसिध्द कर स्पष्ट की है. उन्हाेंने दिल्ली ट्रेन का सफर करते समय भारतीय रेल की सराहना भी की.बाेलेसरकार दीपके काे दिए सारे वादे पूरे करे मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता साेनम वांगचुक ने एक वीडियाे शेयर कर भारतीय रेलवे की तारीफ की है.
 
साथ ही उन्हाेंने यह भी कहा कि वाे इसी तरह सरकार के वादाें काे लेकर भी गर्व करना चाहते हैं. साेनम वांगचुक ने गुरुवार (30 जुलाई) काे साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक वीडियाे पाेस्ट किया, जिसमें वाे कार से सफर करते नजर आ रहे हैं.
उन्हाेंने कहा कि जैसा मैंने पहले बताया था कि हम परसाे लद्दाख के लिए निकल रहे हैं. हम ट्रेन से निकले और मुझे ट्रेन से सफर करना बहुत अच्छा लगता है. दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन जाे चली है उसमें मैंने पहली बार यात्रा की.
 
उन्हाेंने आगे कहा कि मैं चिनाब पर बने ब्रिज काे देखना चाहता था. ये मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा. मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है. कश्मीर में एक दिन रूकने के बाद हम लद्दाख की ओर जा रहे हैं. साेनम वांगचुक ने कहा कि मैं खुश हूं कि परीक्षाओं में सुधार काे लेकर संसद में माेदी सरकार बिल लेकर आई. साेनम वांगचुक ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ये सुधार सिर्फ परीक्षाओं में ही न हाे बल्कि हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम में भी बड़े पैमाने पर सुधार हाेने चाहिए.