लिफ्ट हादसे में निर्माता, मेंटेनेंस एजेंसी जिम्मेदार होंगे

"एलिवेटर" के मामले में यात्रियों की सुरक्षा इनकी जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट

    31-Jul-2026
Total Views |
 
supremecourt
नई दिल्ली, 30 जुलाई (वि. प्र.)
सुप्रीम काेर्ट ने बुधवार काे एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी भी लिफ्ट (एलिवेटर) में हादसा हाेने पर लिफ्ट बनाने वाली कंपनी, उसका रखरखाव करने वाली एजेंसी और जिस भवन में लिफ्ट लगी है उसके मालिक/प्रबंधन, तीनाें संयुक्त रूप से यात्रियाें की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हाेंगे.अदालत ने लिफ्ट काे काॅमन कैरियर (सार्वजनिक परिवहन साधन) की श्रेणी में माना और कहा कि यात्रियाें की सुरक्षा सुनिश्चित करना इन सभी की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है. जस्टिस पी.एस.नरसिम्हा और जस्टिस आलाेक अराधे की पीठ ने ओटिस एलिवेटर कंपनी (इंडिया) लिमिटेड की अपील खारिज करते हुए राष्ट्रीय उपभाेक्ता विवाद निवारण आयाेग (छऊठउ) के 2014 के आदेश काे बरकरार रखा. यह मामला 2003 में राॅ (ठअथ) मुख्यालय में लिफ्ट हादसे में पूर्व भारतीय राजनयिक विपिन हांडा की माैत से जुड़ा है. सुप्रीम काेर्ट ने हांडा की पत्नी और दाे बच्चाें काे 3.01 कराेड़ का मुआवजा देने के छऊठउ के आदेश काे सही ठहराया. इसके साथ 20 मार्च 2003 (हादसे की तारीख) से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और 90 दिन के भीतर भुगतान नहीं हाेने पर 12 प्रतिशत ब्याज देने का भी निर्देश बरकरार रखा. नई दिल्ली, 30 जुलाई (वि.प्र.) सरकार छात्राें का खाेया भराेसा वापस लाए यह बात शिक्षाविद और पर्यावरण तज्ञ साेनम वांगचुक ने एक वीडियाे प्रसिध्द कर स्पष्ट की है. उन्हाेंने दिल्ली ट्रेन का सफर करते समय भारतीय रेल की सराहना भी की.बाेलेसरकार दीपके काे दिए सारे वादे पूरे करे.
मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता साेनम वांगचुक ने एक वीडियाे शेयर कर भारतीय रेलवे की तारीफ की है.
साथ ही उन्हाेंने यह भी कहा कि वाे इसी तरह सरकार के वादाें काे लेकर भी गर्व करना चाहते हैं. साेनम वांगचुक ने गुरुवार (30 जुलाई) काे साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक वीडियाे पाेस्ट किया, जिसमें वाे कार से सफर करते नजर आ रहे हैं.
उन्हाेंने कहा कि जैसा मैंने पहले बताया था कि हम परसाे लद्दाख के लिए निकल रहे हैं. हम ट्रेन से निकले और मुझे ट्रेन से सफर करना बहुत अच्छा लगता है. दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन जाे चली है उसमें मैंने पहली बार यात्रा की.
 
उन्हाेंने आगे कहा कि मैं चिनाब पर बने ब्रिज काे देखना चाहता था. ये मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा. मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है. कश्मीर में एक दिन रूकने के बाद हम लद्दाख की ओर जा रहे हैं. साेनम वांगचुक ने कहा कि मैं खुश हूं कि परीक्षाओं में सुधार काे लेकर संसद में माेदी सरकार बिल लेकर आई. साेनम वांगचुक ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ये सुधार सिर्फ परीक्षाओं में ही न हाे बल्कि हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम में भी बड़े पैमाने पर सुधार हाेने चाहिए.
 
अदालत ने NDRC काे इस आदेश काे लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया.अदालत ने कहा कि लिफ्ट में प्रवेश करने के बाद यात्री अपनी सुरक्षा पूरी तरह उस प्रणाली के भराेसे छाेड़ देता है, इसलिए लिफ्ट निर्माता, रखरखाव एजेंसी और भवन प्रबंधन पर अधिक जिम्मेदारी बनती है. पीठ ने कहा कि किसी हादसे के बाद उपभाेक्ता से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह पहले यह तय करे कि किसकी कितनी गलती थी. पीड़ित किसी भी जिम्मेदार पक्ष से पूरा मुआवजा मांग सकता है.