
बावधन, 30 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
सूर्यदत्त नेशनल स्कूल को Careers360 की India’s Best Schools 2026 रैंकिंग में डे स्कूल श्रेणी में प्रतिष्ठित AAA+ रेटिंग प्राप्त हुई है. शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए जारी इस रैंकिंग में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षकवर्ग की क्षमता, बुनियादी सुविधाएं, तकनीक-सक्षम शिक्षा, सहपाठ ्यक्रम गतिविधियां तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों जैसे विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है. बताया गया कि यह रेटिंग विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है. स्कूल में आधुनिक शिक्षा पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है. रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और STEM आधारित शिक्षा को प्रोत्साहन, अनुभवात्मक एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा, पर्यावरण-अनुकूल आदतें एवं ग्रीन स्किल्स समेत विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सूर्यदत्त समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दिशा में आगे बढ़ते हुए विद्यार्थियों को बदलते समय की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु हम तकनीक-सक्षम शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास और मूल्य-आधारित शिक्षा पर निरंतर जोर दे रहे हैं. यह मान्यता हमारी पूरी टीम को शैक्षणिक गुणवत्ता की इस यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए निश्चित रूप से प्रेरित करेगी. इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया एवं उपाध्यक्षा सुषमा चोरडिया ने सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं.