पुणे के भवानी पेठ स्थित श्री मांडोलीनगर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को योगीराज श्री विजयशांति सूरेीशरजी गुरुदेव के मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था. बड़ी संख्या में जैन श्रावक-श्राविका राजा गुरुदेव के दर्शन करने मंदिर पहुंचे गुरुदेव की पूजा-अर्चना की और उन्हें प्रक्षाल और फूलदान पहनाया गया. इस अवसर पर शाम को भवानी पेठ में मौजूद श्री मांडोलीनगर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट मंदिर में भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया.