लोणी कालभोर, 3 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) आज के युग में डॉक्टरों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करना चाहिए. एआई डॉक्टरों का विकल्प नहीं बल्कि एक सक्षम सहायक है, जिससे मरीजों पर अधिक बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करना संभव होता है, ऐसे विचार वेिशराज हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अदिती राहुल कराड ने व्यक्त किए. ‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस’ के अवसर पर लोणी कालभोर स्थित वेिशराज हॉस्पिटल में आयोजित एक कार्यक्रम में वे बोल रही थीं. यहां केक काटकर डॉक्टरों के योगदान का गौरव किया गया. इस अवसर पर वेिशराज हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीथ कुमार, डॉ. विजय खंडाले, डॉ. सुषमा और असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. सचिन कातकाड़े के साथ-साथ हॉस्पिटल के सभी कंसलटेंट डॉक्टर्स, विभाग प्रमुख और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम में डॉक्टर्स डे की थीम बिहाइंड द मास्क: हू हील्स द हीलर्स के पोस्टर का अनावरण डॉ. अदिति कराड द्वारा किया गया.