पुणे, 3 जुलाई (आ.प्र.) मनु भाई एंड शाह एलएलपी ने पुणे स्थित दोशी आर.सी. एंड कंपनी का अधिग्रहण कर लिया. लेखांकन व सलाहकार फर्म मनुभाई एंड शाह एलएलपी ने एक रणनीतिक विलय की घोषणा की. दोशी आर.सी. एंड कंपनी एक सुस्थापित कंपनी है, जिसका चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के क्षेत्र में लगभग चार दशकों का समृद्ध इतिहास है. सीए राजकुमार दोषी द्वारा 1984 में स्थापित, दोशी आर.सी. एंड कंपनी ने पेशेवर उत्कृष्टता, तकनीकी विशेषज्ञता और भरोसेमंद ग्राहक संबंधों के माध्यम से मजबूत प्रतिष्ठा बनाई है. दोशी आर.सी. एंड कंपनी के संस्थापक ने सीए राजकुमार दोशी ने कहा, 40 वर्षों से, हमारी कंपनी पेशेवर उत्कृष्टता, ज्ञान व नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के माध्यम से ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध विकसित कर रही है. मनु भाई एंड शाह एलएलपी के साथ मिलकर काम करने से हमारी पूरक क्षमताएं एक साथ आएंगी और हमारे ग्राहकों और टीम के सदस्यों के लिए नए अवसर पैदा होंगे. हमें वेिशास है कि यह एकीकरण हमारे हितधारकों को उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, दायरे और गहराई को और अधिक बढ़ाएगा.