NWPC द्वारा 10-12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न

    04-Jul-2026
Total Views |

NGFNHB 
पुणे, 3 जुलाई (आ.प्र.)

दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के पुनर्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पिछले 26 वर्षों से कार्यरत ‌‘नेशनल एसोसिएशन फॉर द वेल्फेयर ऑफ फिजिकली चैलेंज्ड (छ थझउ)‌’ द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार (28 जून) को सदाशिव पेठ स्थित अण्णाभाऊ साठे विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष राहुल देशमुख ने दिया, संचालन तेजस्विनी गांधी ने किया तथा आभार संस्था की वेिशस्त देवता अंदुरे देशमुख ने व्यक्त किया.