डिजिटल ट्रांज!क्शन के जरिए पोस्टल सर्विस का रिस्पॉन्स ज्यादा बढ़ने लगा

पिछले वर्ष 12 लाख से ज्यादा और इस वर्ष पिछले तीन महीनों में ही 8 लाख से ऊपर डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए

    04-Jul-2026
Total Views |
 
GBFB
पुणे, 3 जुलाई (आ.प्र.)

 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए डिजिटल ट्रांज!क्शन को लोग ज्यादा से ज्यादा पसंद करने लगे है. पिछले वर्ष पुणे रीजन में करीब 12 लाख 31 हजार 453 डिजिटल ट्रांज!क्शन हुए थे. जबकि 2026-27 वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में 8 लाख 13 हजार 759 डिजिटल ट्रांज!क्शन हुए हैं. डिजिटल ट्रांज!क्शन के जरिए पोस्टल सर्विस का फायदा उठाने के लिए लोगों का रुझान बढ़ने लगा है. यह जानकारी पुणे रीजन की पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने शुक्रवार (3 जुलाई) को पत्रकार वार्ता में दी. पुणे रीजन के डायरेक्टर ऑफ पोस्टल सर्विस अभिजीत बनसोड़े के साथ-साथ अधिकारी भी मौजूद थे. पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा कि आईपीपीबी के जरिए लोगों को बैंकिंग सर्विस, आधार बेस्ड पेमेंट, कैश जमा और निकालना, फंड ट्रांसफर, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, बिल पेमेंट के साथ-साथ अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं को सर्विस दी जा रही हैं. पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकिंग सुविधा को लॉन्च हुए 7 साल हो गए हैं. पिछले वर्ष महाराष्ट्र में 65 लाख डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए.  
 
हेरिटेज बिल्डिंग्स को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा

जनरल पोस्ट ऑफिस, सिटी पोस्ट और सोलापुर हेड ऑफिस की बिल्डिंग्स ब्रिटिश जमाने की हैं. चूंकि ये हेरिटेज बिल्डिंग्स हैं, इसलिए हाल ही में इनके रेनोवेशन को लेकर एक मीटिंग हुई थी. सिटी पोस्ट बिल्डिंग को हेरिटेज बिल्डिंग्स में शामिल करने के लिए मनपा से पत्राचार किया गया है. यह जानकारी पोस्टल सर्विस डायरेक्टर अभिजीत बनसोडे ने दी.