भारत-जापान मिलकर विशेष क्रेन बनाएं गे

    05-Jul-2026
Total Views |
 
 

crane 
हरियाणा के संयंत्र में 200 कराेड़ के निवेश के साथ भारत में हाई-कैपेसिटी क्रेनाें के निर्माण हेतु ऐस इंडिया तथा जापान के कीटाे कंपनी के बीच जाॅइंट वेंचर का समझाैता हुआ है जिसके तहत कंपनी ट्रक क्रेन, क्राॅलर क्रेन और रफ टेरेन क्रेन का निर्माण करेगी. इसके बाद अगले चरणाें में अन्य प्रकार की क्रेनाें का निर्माण भी शुरू किया जाएगा. भारत की प्रमुख कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी पिक-एंड-कैरी क्रेन निर्माता ऐस इंडिया तथा जापान के केएटीओ वर्क्स इस जाॅइंट वेंचर - ऐस केएटीओ के तहत विश्व स्तरीय क्रेंन बनाएंगी.
 
अब भारत में हाई- कैपेसिटी वाली क्रेनाें का निर्माण करेगी, जिनकी आपूर्ति घरेलू बाजार के साथ-साथ ैश्विक बाजाराें में भी की जाएगी.इस नई कंपनी ये क्रेन इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपाेर्टेशन, माइनिंग, पाेर्ट्स, एनर्जी, मेट्राे रेल, इंडस्ट्रियल और दूसरे हैवी-ड्यूटी कार्याें में इस्तेमाल हाेती हैं. इसके तहत 11 एकड़ में फैली एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड प्राेडक्शन सिस्टम, टेक्नाेलाॅजी इंटीग्रेशन और नए उत्पादाें के विकास में किया जाएगा. इसके अलावा, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं काे और मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त निवेश भी किया जाएगा.