मुंबई, 4 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
हरियाणा के संयंत्र में 200 करोड़ के निवेश के साथ भारत में हाई-कैपेसिटी क्रेनों के निर्माण हेतु ऐस इंडिया तथा जापान के कीटो कंपनी के बीच जॉइंट वेंचर का समझौता हुआ है जिसके तहत कंपनी ट्रक क्रेन, क्रॉलर क्रेन और रफ टेरेन क्रेन का निर्माण करेगी. इसके बाद अगले चरणों में अन्य प्रकार की क्रेनों का निर्माण भी शुरू किया जाएगा. भारत की प्रमुख कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी पिक-एंड-कैरी क्रेन निर्माता ऐस इंडिया तथा जापान के केएटीओ वर्क्स इस जॉइंट वेंचर - ऐस केएटीओ के तहत वेिश स्तरीय क्रेंन बनाएंगी. अब भारत में हाई- कैपेसिटी वाली क्रेनों का निर्माण करेगी, जिनकी आपूर्ति घरेलू बाजार के साथ-साथ वैेिशक बाजारों में भी की जाएगी. इस नई कंपनी ये क्रेन इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन, माइनिंग, पोर्ट्स, एनर्जी, मेट्रो रेल, इंडस्ट्रियल और दूसरे हैवी-ड्यूटी कार्यों में इस्तेमाल होती ह्ैं. इसके तहत 11 एकड़ में फैली एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड प्रोडक्शन सिस्टम, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन और नए उत्पादों के विकास में किया जाएगा. इसके अलावा, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को और मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त निवेश भी किया जाएगा.