पिछले 24 घंटाें से जारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्साें में पेड़ गिरने और पेड़ की शाखाएं टूटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. शुक्रवार सुबह 7 बजे से शनिवार दाेपहर 12 बजे तक शहर में पेड़ गिरने की 29 दुर्घटनाएं हुईं. दमकल विभाग ने सभी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य किया. किसी काे काेई चाेट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.दमकल नियंत्रण कक्ष काे शहर के विभिन्न हिस्साें से सड़क पर पेड़ और शाखाएं गिरने की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद, दमकल स्टेशनाें की टीमें तुरंत माैके पर पहुंचीं. टीमाें ने पेड़ाें और शाखाओं काे हटाकर यातायात काे संचालित कर दिया. पेड़ गिरने की घटनाएं एरंडवणे, काेथरूड, गणेशपेठ, बावधन बुद्रुक, काेरेगांव पार्क, येरवड़ा, मगरपट्टा सिटी क्षेत्र, शिवाजीनगर, एसबी राेड, नारायण पेठ, वारजे मालवाड़ी, चिंचवड़, काेंढवा खुर्द, पाषाण, बाणेर और बालेवाड़ी क्षेत्र आदि शामिल हैं. एरंडवणे में मुक्ता रेस्टाेरेंट के पास, काेथरूड में करिश्मा साेसायटी क्षेत्र में, गणेश पेठ में चाेखा मेला चाैक पर, बावधन में याेग केंद्र क्षेत्र में और काेरेगांव पार्क में गली नंबर 5 में पेड़ गिरने की प्रमुख घटनाएं हुईं.