सत्ता के नशे में सरकार धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही

    06-Jul-2026
Total Views |
 

CJP 
 
सत्ता के नशे में सरकार धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही है.यह टिप्पणी शनिवार काे जंतर-मंतर पर टीएमसी सांसद महुआ माेइत्रा ने केंद्र पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए हमला बाेला. इस माैके पर उन्हाेंंने वांगचुक और अभिजीत दीपके से कहा कि आप लाेग हार मत मानना.आपका मकसद अच्छा है और जीत भी आप लाेगाें की ही हाेगी.प्रदर्शन के दाैरान महुआ माेइत्रा ने प्रदर्शनकारियाें काे संबाेधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बाेला. उन्हाेंने एक्स पर लिखा कि उनके जन्मदिन का केक हमारे बच्चाें के खून से नहीं बनाया जा सकता. उन्हें आपकाे लेबल न करने दें, आपका एकमात्र लेबल हिंदुस्तानी है. हार मत मानाे. अपने मकसद के प्रति सच्चे रहाे. जय हिंद. छात्राें का आराेप है कि कथित पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े विवादाें पर सरकार ने सही तरीके से जवाब नहीं दिया. इसी वजह से छात्र लगातार विराेध कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं.
 
प्रदर्शन के दाैरान काॅकराेच पार्टी के फाउंडर दीपके ने भी शिक्षा मंत्री के बयान की आलाेचना की. उन्हाेंने कहा कि छात्राें काे आतंकवादी कहना गलत है. उनका कहना था कि छात्र सिर्फ शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. इस प्रदर्शन काे कई राजनीतिक नेताओं और फिल्म जगत के लाेगाें का भी समर्थन मिल रहा है. इससे पहले 1 जुलाई काे सागरिका घाेष भी जंतर-मंतर पहुंची थीं और प्रदर्शनकारियाें का समर्थन किया था. उन्हाेंने केंद्र सरकार पर लाेगाें की आवाज नहीं सुनने का आराेप लगाया. हालांकि सभी विपक्षी दल इस आंदाेलन के साथ नहीं आए हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और उद्धव ठाकरे ने आंदाेलन का समर्थन किया है. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लाेग प्रदर्शनकारियाें के साथ खड़े नजर आए. प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी ने भी शिक्षा और एग्जाम सिस्टम में सुधार की मांग का समर्थन किया. अतुल कुलकर्णी ने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ देश काे बेहतर बनाया जा सकता है.