उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे काे शुक्रवार काे तेज बुखार और गले में संक्रमण हाेने के बाद ठाणे के एक निजी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विधायी कार्यवाही के दाैरान एकनाथ शिंदे के लक्षणाें में और अधिक वृद्धि हुई्. उन्हें घरपर रखने का मतलब हाेगा कि लाेग उनसे मिलने आते रहेंगे और उन्हें जरूरी आराम नहीं मिल पाएगा.इसलिए परिवार ने उन्हें आराम दिलाने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया है, एक शिवसेना नेता ने कहा. इसी बीच, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व पदाधिकारी शुभांगी पाटिल काे पार्टी में शामिल करने का कार्यक्रम, जाे शुक्रवार दाेपहर काे ठाणे में हाेने वाला था, एकनाथ शिंदे के खराब स्वास्थ्य के कारण रद्द करना पड़ा. बाद में लाेकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे की उपस्थिति में पाटिल काे पार्टी में शामिल किया गया. एकनाथ शिंदे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, शिवसेना सूत्राें ने बताया है कि उनके स्वास्थ्य काे लेकर काेई गंभीर चिंता की बात नहीं है.