खड़कवासला व अन्य तीनाें डैम के जल स्टाॅक में एक टीएमसी पानी बढ़ा

    06-Jul-2026
Total Views |
 

Dam 
 
बांधाें के जलग्रहण क्षेत्र में हुई लगातार हाे रही भारी वर्षा के कारण पिछले चार दिनाें में खड़कवासला बांध श्रृंखला के जलाशयाें में एक अरब घन फीट (टीएमसी) जल भंडार बढ़ गया है.बुधवार (1जुलाई) काे चाराें बांधाें में जल भंडार 3.67 टीएमसी था. शनिवार (4 जुलाई) काे शाम 5 बजे तक जल भंडार 4.68 टीएमसी तक पहुंच गया. बांध क्षेत्र में 29 जून से भारी बारिश शुरू हाे गई.इसके बाद लगातार पांच-छह दिनाें तक बारिश हाेती रही, जिससे नदी और नाले पानी के आने से उफान पर आ गये. बांध के पीछेके इलाकाें में भी बारिश हाेने से बांध का जलाशय तेजी से बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटाें में जलाशय में आधा टीएमसी पानी बढ़ गया है.शनिवार काे चाराें बांधाें के जल संग्रहण क्षेत्राें में दिनभर भारी वर्षा हाेती रही. शनिवार काे सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच, पानशेत में 33 मिमी और वरसगांव में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसी दाैरान, टेमघर में 55 मिमी और खड़कवासला में 13 मिमी वर्षा हुई.