रनवे पर कुत्ता आने से टेकऑफ से कुछ सेकंड पहले विमान के लगाए इमरजेंसी ब्रेकः उड़ान रद्द

    06-Jul-2026
Total Views |
 

highway 
 
 पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुणे-जयपुर जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने की तैयारी में था कि अचानक रनवे पर एक कुत्ता आ जाने के कारण पायलट काे आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान राेकना पड़ा. यह गंभीर घटना शुक्रवार काे हुई. इस वजह से विमान में सवार यात्रियाें के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहाैल बन गया.साैभाग्य से इस घटना में काेई जनहानि या चाेट नहीं हुई. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रनवे पर आवारा कुत्ताें की आवाजाही अब भी क्याें जारी है.
 
पुणे से जयपुर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-2458 काे दाेपहर 3:15 बजे उड़ान भरनी थी. सभी यात्रियाें के विमान में सवार हाेने के बाद उड़ान की अनुमति मिल गई और विमान रनवे पर तेज गति से आगे बढ़ने लगा. जब विमान टेकऑफ की रफ्तार पकड़ चुका था, तभी हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से पायलटाें काे सूचना मिली कि रनवे पर एक कुत्ता दाैड़ रहा है.इसके तुरंत बाद पायलटाें ने रिजेक्टेड टेकऑफ की प्रक्रिया अपनाई और विमान काे सुरक्षित रूप से राेक दिया. इसके बाद विमान काे वापस टर्मिनल की ओर ले जाया गया. अचानक लगाए गए ब्रेक के कारण कई यात्री घबरा गए. जब तक उन्हें घटना की वास्तविक जानकारी नहीं मिली, तब तक विमान में असमंजस का माहाैल बना रहा