कात्रज में लगातार बारिश से पहाड़ी का हिस्सा धंस गया

    06-Jul-2026
Total Views |
 
 

katraj 
पिछले दाे दिनाें से लगातार हाे रही बारिश के कारण कात्रज क्षेत्र में अंजनीनगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहाड़ी का एक हिस्सा धंस गया है.यह घटना गंधर्व लाॅन्स के समीप स्थित सड़क पर हुई. सड़क के दाहिनी ओर पहाड़ी हाेने के कारण लगातार बारिश से वहां की मिट्टी कमजाेर हाे गई और उसका एक हिस्सा सीधे सड़क पर आ गिरा, जिससे स्थानीय नागरिकाें में भय का माहाैल है.स्थानीय लाेगाें के अनुसार, सड़क की ओर स्थित पहाड़ी का हिस्सा पहले से ही चूहाें और घुसाें द्वारा खाेखला कर दिया गया था. दाे दिनाें से हाे रही बारिश के कारण मिट्टी में अत्यधिक नमी आ गई, जिससे यह हिस्सा और अधिककमजाेर हाेकर लगातार नीचे खिसक रहा है.
 
यह सड़क तीव्र ढलान वाली है और इस मार्ग से पूरे दिन सैकड़ाें वाहन तथा पैदल यात्री आवाजाही करते हैं. तेज बारिश के दाैरान पहाड़ी और सड़क दाेनाें ओर से बड़ी मात्रा में पानी बहता है. ऐसी स्थिति में कमजाेर हाे चुकी मिट्टी, पत्थर या मलबा कभी भी यात्रियाें पर गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हाे गई है. स्थानीय नागरिकाें ने मांग की है कि किसी भी प्रकार की जनहानि हाेने से पहले प्रशासन और वन विभाग तत्काल इस स्थान का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करे. साथ ही यहां सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाए अथवा सुरक्षा की दृष्टि से अन्य आवश्यक और तत्काल उपाय किए जाएं.