अयाेध्या के राम मंदिर के बाद अब केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर से भी चढ़ावा चाेरी का आराेप लग रहा है.धार्मिक संगठन भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) काे पत्र लिखकर बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सहायक पर चाेरी के गंभीर आराेप लगाए हैं.शिकायत मिलने के बाद बीकेटीसी के सीईओ साेहन सिंह रांगड़ ने निजी सहायक समेत सभी ड्यूटी कर्मचारियाें काे नाेटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है. मंदिर के सीसीटीवी फुटेज काे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है. बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति इस मामले काे गंभीरता से ले रही है. जिन कर्मचारियाें पर आराेप लगाए गए हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए नाेटिस जारी कर दिया गया है. यदि काेई कर्मचारी दाेषी पाया जाता है, ताे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.मामले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से अभी काेई बयान सामने नहीं आया है.
सरकार मामले में मंदिर समिति की रिपाेर्ट का इंतजार कर रही है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब साेशल मीडिया पर कुछ वीडियाे वायरल हुए, जिनमें मंदिर की दान व्यवस्था और दानपात्राें से निकाली जाने वाली राशि काे लेकर सवाल उठाए गए. इसके बाद धार्मिक संगठन भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी काे एक पत्र साैंपा. इसमें बीकेटीसी के अध्यक्ष के कथित निजी सहायक और अन्य ऑन-ड्यूटी कर्मचारियाें पर दान के रुपए में गड़बड़ी करने के गंभीर आराेप लगाए गए. यह विवाद तब शुरू हुआ जब साेशल मीडिया पर कुछ वीडियाे वायरल हुए, जिनमें मंदिर की दान व्यवस्था और दानपात्राें से निकाली जाने वाली राशि काे लेकर सवाल उठाए गए. इसके बाद धार्मिक संगठन भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी काे एक पत्र साैंपा. इसमें बीकेटीसी अध्यक्ष के कथित निजी सहायक और अन्य ऑन-ड्यूटी कर्मचारियाें पर दान के रुपए में गड़बड़ी करने के गंभीर आराेप लगाए गए.