शहर में लगातार दूसरे दिन ट्रैफिक जाम: लाेग परेशान

    06-Jul-2026
Total Views |
 
 

traffic 
पुणे शहर में लगातार दूसरे दिन भी यातायात जाम की समस्या बनी रही. शहर के मध्य क्षेत्र के साथ-साथ उपनगराें के प्रमुख मार्गाें पर वाहनाें की लंबी कतारें देखने काे मिलीं. सुबह कार्यालयीन समय के दाैरान अनेक स्थानाें पर यातायात की गति अत्यंत धीमी रही. इसके कारण नागरिकाें काे अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनाें की अपेक्षा अधिक समय लगा. शनिवार शाम तक शहर के अनेक हिस्साें में यही स्थिति बनी रही.शहर के विभिन्न क्षेत्राें में पेड़ गिरने की घटनाओं से यातायात की समस्या और गंभीर हाे गई. कई स्थानाें पर सड़क पर गिरी हुई शाखाओं और पेड़ाें काे हटाने का कार्य जारी रहने से वाहनाें की आवाजाही धीमी गति से हाेती रही. इसके चलते अनेक मार्गाें पर यातायात का मार्ग परिवर्तन भी करना पड़ा.
 
लगातार हाे रही वर्षा के कारण सार्वजनिक परिवहन के बजाय निजी फाेर-व्हीलर वाहनाें का उपयाेग करने वाले नागरिकाें की संख्या बढ़ गई है. वर्षा से बचने के लिए बड़ी संख्या में लाेगाें ने अपने निजी वाहनाें काे प्राथमिकता दी, जिससे सड़काें पर वाहनाें की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. इसका सीधा प्रभाव शहर के प्रमुख चाैराहाें, फ्लाईओवर्स तथा संपर्क मार्गाें की यातायात व्यवस्था पर पड़ा.
ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार वर्षा, बढ़ी हुई वाहन संख्या तथा पेड़ गिरने की घटनाओं के कारण नागरिकाें काे भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ रहा है. वाहनचालकाें ने बताया, सामान्य दिनाें की तुलना में आज यात्रा के लिए लगभग दाेगुना समय लगा. वर्षा और बढ़े हुए वाहनाें के कारण प्रत्येक चाैराहे पर यातायात अत्यंत धीमा था. समय पर कार्यालय पहुंचना भी कठिन हाे गया है.