मनपा के लापरवाह कामकाज और ठेकेदाराें की मनमानी से हड़पसर के सैयदनगर क्षेत्र के नागरिकाें का सब्र आखिरकार टूट गया है. कुछ दिन पहले बारिश के ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए खाेदी गई मुख्य सड़क काे काम पूरा हाेने के बाद भी पहले जैसी स्थिति में नहीं लाए जाने से नाराज एक अज्ञात नागरिक ने सीधे सड़क पर प्रशासन के विराेध में एक बड़ा फ्लेक्स लगा दिया है. ‘हमने ही अपना बाजार उठा लिया’ जैसे तीखे शब्दाें वाले इस फ्लेक्स ने पूरे हड़पसर क्षेत्र में हलचल मचा दी है और नागरिकाें का यह अनाेखा विराेध अब साेशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हाे रहा है.सैयदनगर क्षेत्र में बारिश से पहले मनपा ने कराेड़ाें रुपये खर्च कर ड्रेनेज लाइन का काम शुरू किया था.
मनपा के नियमाें के अनुसार, काम पूरा हाेने के बाद संबंधित ेकेदार के लिए सड़क का तत्काल डांबरीकरण या सीमेंट कंक्रीट से उसे पहले जैसी स्थिति में बहाल करना कानूनी रूप से अनिवार्य हाेता है.लेकिन ड्रेनेज का काम पूरा हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत नहीं की. वर्तमान में यह सड़क अत्यंत खतरनाक और गड्ढाें से भरी हुई है तथा यहां मिट्टी और पत्थर उखड़ जाने के कारण टू-व्हीलर चालकाें के फिसलकर गिरने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इसके अलावा, बारिश के माैसम में इस क्षेत्र में प्रतिदिन कई किलाेमीटर लंबी वाहनाें की कतारें लग रही हैं.
इस क्षेत्र से नए नगरसेवक चुने गए हैं. लेकिन इतनी बड़ी समस्या हाेने औरनागरिकाें काे भारी परेशानी का सामना करने के बावजूद न ताे काेई जनप्रतिनिधि और न ही मनपा का काेई अधिकारी यहां पहुंचा है. इससे नाराज नागरिकाें ने केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि स्थानीय नगरसेवकाें की निष्क्रियता पर भी तीखी नाराजगी व्यक्त की है. स्थानीय नागरिकाें का कहना है, ‘चुनाव खत्म हाेते ही जनप्रतिनिधि गायब हाे जाते हैं.’ क्षेत्र में लगाए गए इस फ्लेक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.यह फ्लेक्स लगाने वाले अज्ञात नागरिक और स्थानीय निवासियाें ने प्रशासन काे चेतावनी दी है कि यदि अगले दाे से तीन दिनाें के भीतर इस सड़क काे यातायात के लिए उपयुक्त नहीं बनाया गया, ताे इससे भी अधिक तीव्र और आक्रामक आंदाेलन शुरू किया जाएगा. साथ ही, मनपा के अधिकारियाें काे क्षेत्र में घूमने नहीं दिया जाएगा.