अन्न और औषधि प्रशासन (एफडीए)े राज्य भर के हाेटलाें और खाद्य दुकानाें पर छापेमारी कर रहा है. पुणे में भी एफडीए ने मशहूर हाेटलाें के खिलाफ कार्रवाई की है. मथुरा प्याेर वेज हाेटल काे बंद करने का आदेश दिया गया है. सात हाेटलाें के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं.खाद्य पदार्थाें के नमूने जांच के लिए ले लिए गए हैं और रिपाेर्ट आने तक हाेटलाें काे बंद रहने का आदेश दिया गया है.अन्न और औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे के मार्गदर्शन में ‘सुरक्षित भाेजन सुरक्षित महाराष्ट्र’ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नागरिकाें काे शुद्ध और सुरक्षित भाेजन मिल सके. खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पुणे मंडल में हाेटल मालिकाें के खिलाफ अभियान शुरू किया है. 1 से लेकर 3 जुलाई तक राज्य के 70 हाेटलाें और रेस्तरां पर छापे मारे गए.
बताया जा रहा है कि, पुणे के हाेटलाेंपर छापेमारी में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन पाया गया है. जानकारी मिली है कि हाेटल की किचन में अस्वच्छ परिस्थितियां थीं, भाेजन की गुणवत्ता खराब थी और खाद्य सामग्री एक्सपायर हाे चुकी थी. इससे नागरिकाें के स्वास्थ्य काे खतरा हाे सकता है. इसके परिणामस्वरूप, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने हाेटलाें के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है.
मथुरा प्याेर वेज हाेटल के खिलाफ एफडीए द्वारा की गई कार्रवाई से शहर में हलचल मची हुई है. एफडीए टीम ने खाद्य नमूनाें काे जब्त कर लिया है. इन्हें जांच के लिए प्रयाेगशाला भेजा गया है और रिपाेर्ट आने तक हाेटल काे बंद रखने का आदेश दिया है.