खुशबू और साहिल परिणय बंधन में बंधे

    08-Jul-2026
Total Views |
 
5665
चि. सौ. कां खुशबू - चि. साहिल

गंगाधाम, 7 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे निवासी प्रतिष्ठित उद्यमी श्री राहुल प्रेमंचद नहार व श्रीमती सपना के सुपुत्र चि. साहिल का शुभविवाह अहिल्यानगर निवासी प्रतिष्ठित श्री नरेश आनंदराम मुनोत व श्रीमती अंजलि की सुपुत्री चि. सौ. कां. खुशबू के साथ मंगलवार, 7 जुलाई की शाम को यहां गंगाधाम मार्केटयार्ड के पास स्थित जयराज कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा अहिल्यानगर शहरों के उद्योग, व्यापार तथा सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे.