चि. पार्श्व - चि. सौ. कां. गीतल
मोहम्मदवाड़ी, 7 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे के गंगाधाम निवासी प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट श्री मंगेश अमृतलाल कटारिया व श्रीमती शिल्पा की सुपुत्री चि. सौ. कां. गीतल का शुभविवाह अहिल्यानगर निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सुनील रमेशलाल बोरा व श्रीमती मोनिका के सुपुत्र चि. पाश्वर् के साथ मंगलवार 7 जुलाई की दोपहर 12.30 बजे यहां मोहम्मदवाड़ी स्थित कोरिंथियंस रिसॉर्ट में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवंदपति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा अहिल्यानगर शहरों के उद्योग, व्यापार, बिल्डर्स, प्रोफेशनल्स, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे.