कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा

जरूरत पड़ी तो फिर आंदोलन करेंगे: एक इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने केंद्र को दी चेतावनी

    01-Aug-2026
Total Views |

cjp 
छत्रपति संभाजीनगर, 31 जुलाई (वि.प्र.)
किसी राजनीतिक पार्टी काे जाॅइन करने की मेरी काेई याेजना नहीं है, यह बात काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कही.आंदाेलन की सफलता के एक इंटरव्यू में काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक ने स्पष्ट शब्दाें में यह कहा. फिलहाल शिक्षा, बेराेजगारी व माैजूदा व्यवस्था काे ठीक करने पर मेरा फाेकस है.
काेई भी नेता जनता की बात नहीं सुनता.
 
हम रिस्पाॅन्स ग्रुप बनकर काम करेंगे. मुझे सरकार की मंशा पर अब भी शक है, छात्राें के परिजनाें काे 1 कराेड़ के मुआवजे पर सरकार अभीतक खामाेश है. अगर जरुरत पड़ी ताे फिर आंदाेलन करेंगे, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ताजा इंटरव्यू में नीट पेपर लीक अमेंडमेंट बिल, छात्र आंदाेलन और सरकार की भूमिका काे लेकर खुलकर अपनी राय रखी. यह बातचीत उस समय हुई जब संसद के दाेनाें सदनाें से पेपर लीक अमेंडमेंट बिल पास हाे चुका था और प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी भी इस मुद्दे पर एक वीडियाे जारी कर चुके हैं. दीपके ने कहा कि यह बिल पेपर लीक काे राेकने के बजाय पेपर लीक हाेने के बाद क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर ज्यादा है. आंदाेलन का मकसद यह था कि पेपर लीक जैसी घटनाएं हाें ही नहीं, लेकिन सरकार ने ऐसा कानून बनाया है, जाे लीक हाेने के बाद की सजा और कार्रवाई पर केंद्रित है.
 
अभिजीत दीपके ने पीड़ित परिवाराें काे मुआवजा नहीं मिलने, नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति और सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाए. साथ ही उन्हाेंने बताया कि उन्हाेंने साेनम वांगचुक से मिलने की काेशिश की थी, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया. उन्हाेंने यह भी कहा कि आंदाेलन काे किसी राजनीतिक दल ने नहीं बल्कि आम जनता ने समर्थन दिया था.अभिजीत ने साफ कहा कि वे काेई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे और आगे भी एक समूह के रूप में छात्राें और युवाओं के मुद्दे उठाते रहेंगे. उन्हाेंने मीडिया द्वारा आंदाेलन काे देर से कवरेज देने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि उनका आंदाेलन हमेशा लाेकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा.