पिंपरी, 31 जुलाई (आ.प्र.) अग्रोहा विकास ट्रस्ट (पीसीएमसी समिति) की ओर से हाल ही में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री भीमाशंकर मंदिर के लिए एक दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में 2 बसों के माध्यम से 75 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया, जिनके लिए मंदिर में वीआईपी दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई थी. इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से एकत्रित की गई 15,012 की चढ़ावा राशि ‘अग्रोहा विकास ट्रस्ट पीसीएमसी’ की ओर से श्री भीमाशंकर मंदिर ट्रस्ट को दान स्वरूप अर्पित की गई. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश सचिव सीए कृष्ण बंसल, अध्यक्ष नरेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, सीए सचिन बंसल, दिनेश गुप्ता, सुमित जिंदल, पूनम अग्रवाल, सीमा गुप्ता एवं पीसीएमसी समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में सुनील अग्रवाल (एनआईबीएम) का विशेष योगदान रहा.