श्री पूना गुजराती बंधु समाज संस्था की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट कर पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया. इस दौरान श्री पूना गुजराती बंधु समाज के अध्यक्ष जयंत शाह, कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश शाह, उपाध्यक्ष वल्लभभाई पटेल, सह-कार्यकारी निदेशक नैनेश नंदू, सचिव राजेंद्र शाह, कोषाध्यक्ष हरेश शाह, सुजय शाह सहित संस्था के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पुणे के गुजराती समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. मुख्यमंत्री पटेल ने जयराज स्पोर्ट्स कन्वेंशन सेंटर का अवलोकन किया और संस्था की विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की.