अग्रवाल सामूहिक विवाह संस्था द्वारा कल परिचय सम्मेलन का आयोजन

उच्च शिक्षा प्राप्त, स्नातक, तलाकशुदा, विधवा, विधुर एवं दिव्यांग प्रत्याशियों के लिए विशेष व्यवस्था ‌‘पहले आओ-पहले पाओ‌’ के आधार पर केवल 100 प्रत्याशियों का पंजीकरण किया जाएगा

    01-Aug-2026
Total Views |

vsvf 
मुंबई, 31 जुलाई (वि.प्र.)
मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संस्था द्वारा कल रविवार, 2 अगस्त 2026 को एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. पिछले 37 वर्षों से मुंबई जैसे महानगर में निरंतर सेवारत यह सामाजिक संस्था सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन आयोजित कर हजारों परिवारों को लाभान्वित कर चुकी है. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता ने बताया कि गोरेगांव (वेस्ट) स्थित अजंता पार्टी हॉल में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन सभी श्रेणियों के लिए खुला है. इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त, स्नातक, तलाकशुदा, विधवा, विधुर एवं दिव्यांग प्रत्याशियों के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई है. आयोजकों के अनुसार, परिचय सम्मेलन के लिए युवाओं और उनके अभिभावकों से काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है. सीट सीमा तय करते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर केवल 100 प्रत्याशियों का ही पंजीकरण किया जाएगा. सम्मेलन में प्रत्याशी का अपने अभिभावक के साथ उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक ही मंच पर लाकर योग्य जीवनसाथी चुनने में मदद करना है. परिवारों के बीच आपसी चर्चा और मिलाप के बाद युवक-युवतियों के बीच व्यक्तिगत मंत्रणा की भी व्यवस्था की गई है.
 
ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण शुरू होगा

आयोजन समिति ने सभी प्रत्याशियों और उनके अभिभावकों से रविवार सुबह 8.30 बजे तक स्थल पर पहुंचने की अपील की है. सुबह 9.00 बजे से ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण शुरू होगा और 10.00 बजे से परिचय सम्मेलन प्रारंभ कर दिया जाएगा. संस्था ने सभी अग्रबंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस आयोजन की जानकारी अपने परिचितों और इष्ट-मित्रों तक पहुंचाए्‌ं‍. अधिक जानकारी और अग्रिम पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 9699054544 एवं 9920646646 पर संपर्क किया जा सकता है.