जेन-जी को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते

एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा

    01-Aug-2026
Total Views |

rahulgandhi 
नई दिल्ली, 31 जुलाई (वि.प्र./वार्ता)
नीट पेपर लीक काे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए धरना प्रदर्शन के दाैरान पुलिस की कार्रवाई काे लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बाेला है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जेन जी काे डराने का आराेप लगाया है. राहुल गांधी ने एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा, पीएम माेदी और अमित शाह, आप जेन जी काे डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते.
 
पहले आपने उनकी हड्डियां ताेड़ीं. अब आप एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं. आप भारत का अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं. इसे लेकर सावधान रहें. उल्लेखनीय है कि नीट-पेपर लीक में हुई गड़बड़ियाें के विराेध में हाल ही में देश भर के युवाओं (जेन-जी) ने सड़काें पर उतरकर विराेध प्रदर्शन किया था. 20 जुलाई काे जब जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्र जब जंतर-मंतर की ओर कूच किए ताे पुलिस काे बल का प्रयाेग करना पड़ा. राहुल गांधी छात्राें और प्रदर्शनकारियाें पर हुई इसी कार्रवाई पर लगातार सरकार काे घेर रहे हैं.