सारसबाग, 9 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) श्री महालक्ष्मी मंदिर (सारसबाग) की ओर से हर साल की तरह इस साल भी पंढरपुर से आलंदी लौटते समय वाल्हे में वारकरियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई. संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेेशर महाराज पालखी समारोह के 2 हजार 500 वारकरियों ने इस सेवा का लाभ उठाया. यह उपक्रम हर साल ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल और प्रमुख ट्रस्टी अमिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाता है. इस दौरान मंदिर के ट्रस्टी एड. प्रताप परदेशी और प्रवीण चोरबेले सहित अन्य ट्रस्टी, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे. ज्ञानेेशर महाराज (माऊली) की पादुकाओं को नैवेद्य अर्पित करने के बाद वारकरी भोजन (महाप्रसाद) की शुरुआत हुई. इस पूरी व्यवस्था को मंदिर के ट्रस्टियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संभाला था. पुणे में पालखी के आगमन के समय मंदिर में वारकरियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं, जिसके तहत विभिन्न प्रकार की जांचें और दवाइयों का वितरण किया जाता है. इसी तरह, पालखी की वापसी यात्रा के दौरान भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था.