गुवाहटी, 9 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
असम में बाढ़ के कहर के बाद अब बीमारी का खतरा बढ़ रहा है. सरकार की ओर से राहत एवं पुनर्वास का काम जारी है. बाढ़ के चलते 10 हजार लाेग शिविराें में रह रहे है. बाढ़ की चपेट में आने से मृतकाें की संख्या 99 हुई है.
असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. राज्य में जारी बाढ़ से अब तक 99 लाेगाें की माैत हाे चुकी है.
इस बीच जाेरहाट जिले में हालात धीरेधीरे सामान्य हाेने लगे हैं. यहां बाढ़ का पानी कम हाे रहा है और प्रशासन की ओर से राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज कर दिए गए हैं.असम में बाढ़ के कहर के बाद अब बीमारी का खतरा भी बढ़ा है.
रविवार काे मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने जाेरहाट में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया.इस दाैरान उन्हाेंने बताया कि जिले में अब हालात नियंत्रण में हैं और जलस्तर लगातार घट रहा है. बाढ़ से जाेरहाट जिले के 304 गांव प्रभावित हुए हैं और करीब 1.66 लाख लाेग इसकी चपेट में आए हैं.
बाढ़ में अब तक 9 लाेगाें की माैत हुई है.मार्गेरिटा ने कहा कि प्रभावित लाेगाें की मदद के लिए जिले में 39 राहत शिविर बनाए गए थे, जहां कुल 9,659 लाेगाें ने शरण ली. उन्हाेंने कहा कि बाढ़ के कारण 17 हजार से अधिक पशु बह गए, जबकि करीब 1.18 लाख पशु प्रभावित हुए हैं.
इसके अलावा कृषि क्षेत्र काे भी भारी नुकसान पहुंचा है.
दरअसल, पानी का स्तर घटने के साथ ही प्रशासन ने राहत और पुनर्वास अभियान तेज कर दिया है.