भाटनगर में जर्जर बिल्डिंगों का पूनविकास किया जाये

नगरसेवक संदीप वाघेरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस को ज्ञापन सौंप कर की मांग

    10-Aug-2026
Total Views |

SRA 
पिंपरी, 9 अगस्त (आ.प्र.)
भाटनगर (सर्वे क्र. 17, पिंपरी) स्थित 33 वर्ष से भी अधिक पुरानी, जर्जर और खतरनाक पुनर्वसित बिल्डिगाें का एसआरए के माध्यम से पुनर्विकास किया जाए, इसके लिए नगरसेवक संदीप वाघेरे ने मुख्यमंत्री काे ज्ञापन साैंपा है. उन्हाेंने यह मांग भी की है कि झुग्गी पुनर्विकास प्राधिकरण, पुणे काे शासन के पास तुरंत प्रस्ताव भेजकर इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने के निर्देश दिए जाएं.
 
मनपा ने वर्ष 1987 से 1991 की अवधि के दाैरान भाटनगर में तत्कालीन झुग्गी-झाेपड़ी के नागरिकाें के पुनर्वास के लिए 17 बिल्डिंगाें का निर्माण किया था. इन बिल्डिंगाें में आज भी सैकड़ाें परिवार रह रहे हैं. हालांकि, तीन दशक से अधिक का समय बीत जाने के बाद ये बिल्डिंगें बेहद जीर्ण-शीर्ण, जर्जर स्थिति में पहुंच गई हैं और निवासियाें के जीवन व प्राॅपर्टी के लिए गंभीर खतरा पैदा हाे गया है.
 
राज्य सरकार ने हाल ही में घाेषित अपनी आवास नीति में मुंबई की लगभग एक हजार पुरानी पुनर्वसित बिल्डिंगाें के पुनर्विकास के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उसी तर्ज पर पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में भी ऐसी ही खतरनाक पुनर्वसित बिल्डिंगाें काे समान न्याय मिलना चाहिए, ऐसी मांग की गई है.