साबुन-तेल एवं रोजमर्रा सामान के दाम बढ़ेंगे !

कच्चे माल के बढते दाम, शक्कर एवं पाम तेल के महंगे होने से कीमतें बढाने की तैयारी

    10-Aug-2026
Total Views |

highrates 
नई दिल्ली, 9 अगस्त (वि.प्र.)
साबुन-तेल, बिस्किट एवं राेजमर्रा सामान के दाम बढ़ेंगे.कम्पनियां कच्चे माल के बढ़ते दाम, शक्कर एवं पाम तेल के महंगे हाेने से कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं.ब्रिटानिया, डाबर तथा गाेदरेज के अलावा अन्य कंपनियाें में मंथन जारी है.
 
ब्रिटानिया सबसे लाेकप्रिय 5 रु. व 10 रुपए के दाम बढ़ाएगी.आम आदमी काे बढ़ती महंगाई के बीच एक और बड़ा झटका लगेगा. देश की आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है. बिस्किट, साबुन और तेल जैसे राेजमर्रा के सामान बनाने वाली दिग्गज कंपनियां सितंबर तिमाही में अपने चुनिंदा उत्पादाें के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं.
कच्चे माल की बढ़ती लागत, चीनी और पाम तेल जैसी जिंसाें की महंगाई और वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कंपनियाें ने यह कदम उठाने का फैसला किया है.
 
यह जानकारी विभिन्न ऋचउॠ कंपनियाें (ब्रिटानिया, डाबर, एचयूएल, गाेदरेज) द्वारा जारी वित्तीय बयानाें और उनके शीर्ष अधिकारियाें की विश्लेषकाें के साथ हुई बातचीत पर आधारित है.
 
बेकरी उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने स्पष्ट किया है कि चीनी और पाम तेल की कीमताें में उछाल के कारण वह अपने सबसे लाेकप्रिय 5 और 10 वाले बिस्किट पैकेट का वजन घटाने जा रही है. कंपनी के प्रबंध निदेशक रक्षित हरगावे के अनुसार, इससे कीमताें में करीब 1.5 से 2 प्रतिशत की प्रभावी बढ़ाेतरी हाेगी. कंपनी का मानना है कि यदि कच्चे माल की लागत ऊंची बनी रही, ताे आगे भी कीमताें में सुधार की जरूरत पड़ सकती है.
 
डाबर इंडिया के सीईओ माेहित मल्हाेत्रा ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में कच्चे माल की लागत ऊंची रह सकती है. ऐसे में कंपनी चुनिंदा उत्पादाें के दाम बढ़ाकर और लागत दक्षता पर ध्यान देकर अपनी लाभप्रदता बनाए रखेगी.