दिल्ली सरकार पर 22000 करोड़ के घोटाले का आरोप

"आप" नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा सीएम रेखा गुप्ता पर चावल खरीद में भ्रष्टाचार का दावा

    10-Aug-2026
Total Views |

ricescam 
नई दिल्ली, 9 अगस्त (वि.प्र.)
दिल्ली की रेखा सरकार पर 22000 कराेड़ के घाेटाले का गंभीर आराेप लगा है. यह आराेप आम आदमी पार्टी के नेता साैरभ भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता में लगाया. उन्हाेंने चावल खरीद में भारी भ्रष्टाचार का दावा करते हुए शिकायत भी की है. शिकायत करने के बाद एक अधिकारी काे सस्पेंड भी कर दिया गया.
 
भारद्वाज ने इस भ्रष्टाचार में मंत्री और पूरी सरकार शामिल हाेने का दावा किया है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार उन्हाेंने दावा किया है कि सरकार ने गरीबाें काे बांटने के लिए मिलने वाले सब्सिडी वाले चावल के नाम पर तीन साल में करीब 22 हजार कराेड़ रुपये के घाेटाले की याेजना बनाई थी. ए्नस पर पाेस्ट करते हुए साैरभ भारद्वाज ने यह आराेप लगाया है. उन्हाेंने दावा किया कि असम स्थित एक काॅरपाेरेशन और दिल्ली सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से भारी सब्सिडी वाला चावल लेने के लिए औपचारिक अनुराेध किया था. आम आदमी पार्टी के नेता साैरभ भारद्वाज के अनुसार, दिल्ली के गरीब लाेगाें में वितरण के लिए हर सप्ताह करीब 31,000 मीट्रिक टन चावल की मांग की गई थी.