धार (गुजरात), 9 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
धार जिले के बदनावर में राॅन्ग साइड से आ रहे ट्राॅले ने वैन काे सामने से ऐसी टक्कर मारी कि वह पिचक गई. वैन में सवार सभी छह श्रद्धालुओं की माैके पर ही माैत हाे गई. वे गुजरात में वड़ाेदरा के रहने वाले थे और उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लाैट रहे थे.
गाड़ी की हालत ऐसी थी कि उसकी बाॅडी काटकर दाे शव निकाले जा सके. हादसा रविवार दाेपहर करीब 1 बजे पंचकवास गांव के पास उज्जैन फाेरलेन पर हुआ.
सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर माैके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणाें की मदद से वैन में फंसे शवाें काे बाहर निकाला. पुलिस ने कहाप्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक, वैन में 6 लाेग सवार थे. ट्राॅला राॅन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था. इसमें लाेहे का सामान भरा था. वहीं, मारुति ईकाे वैन नंबर उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी. कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.
कलेक्टर मीणा ने बताया कि हादसे के बाद ट्राॅले का ड्राइवर भाग गया. पुलिस ने मृतकाें के परिजन काे सूचना दे दी है. शवाें का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल की माॅर्चुरी में रखवाया गया है. प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सिंह ने कहा- हमारा मकान सड़क किनारे ही है. हम घर पर बैठे थे, अचानक तेज आवाज आई. बाहर आए ताे देखा कि एक्सीडेंट हुआ है.