पुणे, 9 अगस्त (आ.प्र. ) बिजली कर्मचारियों को बिजली का काम करते समय बहुत जोखिम उठाना पड़ता है. इसके लिए महावितरण प्रशासन ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण दिए हैं, और हर कर्मचारी के लिए इन उपकरणों का इस्तेमाल करना जशरी है. क्योंकि कर्मचारी ही कंपनी की असली रीढ़ हैं, और कंपनी और परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर बराबर चिंतित हैं, यह विचार महावितरण के डायरेक्टर (ह्यूमन रिसोर्स) राजेंद्र पवार ने व्यक्त किए. डायरेक्टर (ह्यूमन रिसोर्स) राजेंद्र पवार ने शुक्रवार (7 अगस्त) को गणेशखिंड के प्रकाश भवन में बैठक की. इस बैठक के दौरान, पुणे परिमंडल के बिजली कर्मचारियों को कई तरह के अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण बांटे गए. इस मौके पर महावितरण के चीफ इंजीनियर सुनील काकड़े, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ज्ञानदेव पडलकर, सिंहाजीराव गायकवाड़, सुरेश सवाईराम, वरिष्ठअधिकारी व कर्मचारी थे. सेफ्टी रोजमर्रा की जिंदगी का एक जशरी हिस्सा हो, एडमिनिस्ट्रेशन का मकसद महावितरण में ऐसा वर्क कल्चर बनाना है. निर्देश दिए गए हैं कि बिजली कर्मचारी हर सोमवार सेफ्टी प्लेज के साथ काम शुरू करें.