झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी रहेगाक

परीक्षा रद्द करने की बात सरकार ने मानी सीबीआई जांच पर नहीं बनी सहमति

    10-Aug-2026
Total Views |
 
jharkhand
रांची, 9 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
झारखंड में छात्राें का आंदाेलन जारी रहेगा. परीक्षा रद्द करने की बात सरकार ने माना. मामले की सीबीआई जांच पर नहीं बनी सहमति. आज साेमवार काे छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे.
 
घमासान के बीच आखिरकार जेपीएससी के तीनाें सदस्याें ने इस्तीफा दे दिया है. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं काे लेकर छात्राें के आंदाेलन का रविवार काे 16वां दिन था.
 
इस बीच सरकार और छात्राें के बीच रविवार काे छठे दाैर की बातचीत भी हुई. सरकार के मंत्रियाें ने आंदाेलनकारी छात्राें से वीडियाे काॅल पर भी बात की है. बताया जा रहा है कि सरकार छात्राें की कुछ मांगाें काे मान गई है. हालांकि, छात्राें का कहना है कि लिखित में आश्वासन मिलने तक उनका आंदाेलन जारी रहेगा.
 
इसी बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि युवाओं काे न्याय दिलाने का वादा किया है. साथ ही, उन्हाेंने कहा कि बातचीत से ही घर की सभी समस्याओं का समाधान हाे सकता है, लाठी-डंडे से नहीं. उन्हाेंने वादा किया कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. झारखंड में छात्राें का प्रदर्शन 25 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा है. वहीं, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महताे 2 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं. छात्राें का ये प्रदर्शन झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और झारखंड सिविल सर्विस कमीशन की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ है. वहीं 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महताे की तबीयत रविवार सुबह 3 बजे बिगड़ गई. डाॅक्टराें की देखरेख में स्लाइन के जरिए उनका इलाज किया गया.
 
इस मामले की सीबीआई जांच हाेनी चाहिए. आगे कहा, मुझे लगता है कि सरकार काे अच्छी तरह पता है कि दाेषी काैन हैं. ये काेई छाेटा-माेटा मामला नहीं है. लाखाें रुपए में सीटें बेची जा रही हैं.
ये असंभव है कि काेई मामूली अधिकारी या सामान्य व्यक्ति अकेले इतनी बड़ी रकम पचा सके. इसमें शक्तिशाली लाेग शामिल हैं और इस बात का डर बना हुआ है कि पर्दे के पीछे से वे बेनकाब न हाे जाएं. डाॅक्टर एपी सिन्हा के नेतृत्व में रांची सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियाें के स्वास्थ्य की जांच की. डाॅ. एपी सिन्हा ने बताया कि छात्राें काे अस्पताल में भर्ती हाेने की सलाह दी गई, लेकिन उन्हाेंने अभी अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है.