राम मंदिर से सोना-चांदी, गहने व करोड़ों की चोरी गंभीर बात : खड़गे

    10-Aug-2026
Total Views |
 
rammandir
नई दिल्ली, 9 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा -राम मंदिर से साेना-चांदी, गहने, कराेड़ाें की चाेरी गंभीर बात है. उन्हाेने कहा- पीएम माेदी काे सदन में आकर देश काे पूरी सच्चाई बतानी चाहिए. हम जनता की ओर से बार-बार सवाल उठा रहे हैैं और प्रधानमंत्री खामाेशी साधे बैठे हैं. राम मंदिर चंदा चाेरी और छात्राें से जुड़े मुद्दाें काे लेकर सियासत तेज हाे गई है.
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर चंदा चाेरी काे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से सदन में जवाब देने की मांग की. उन्हाेंने ट्रस्ट के गठन और मंदिर से जुड़े फैसलाें काे लेकर भी सवाल उठाए.
 
वहीं, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने छात्राें के प्रदर्शन और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्हाेंने कहा कि पूरा विपक्ष छात्राें के साथ खड़ा है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह मुद्दा हमने सबसे पहले उठाया.मंदिर चाेरी नहीं मंदिर के अंदर जाे संपत्ति है उसकी चाेरी, वहां का साेना, वहां के गहने, वहां की चांदी, साेने की ईंट, वहां के पैसे आदि, यह सभी चीजें उठा लेना, यह वहां के देख-रेख करने वालाें ने ही किया है और उनका ट्रस्ट ताे हमारे प्रधानमंत्री ने ही बनाया है. वहां उद्घाटन उन्हाेंने किया, वहां पूजा की शुरुआत उन्हाेंने किया, झंडा उन्हाेंने चढ़ाया और ट्रस्ट के लाेगाें काे भी उन्हाेंने चुना.
 
उन्हाेंने कहा कि हम चाहते हैं कि जब सभी चीजें आपने प्रधानमंत्री की हैं ताे आप सदन में आकर जवाब दाे.