बंगाल में गुंडाराज : ममता बनर्जी पर जानलेवा हमला

बाल-बाल बचीं, भीड़ ने पूर्व सीएम की गाड़ी रोककर ईंट-पत्थर बरसाए

    10-Aug-2026
Total Views |
 
tmc
काेलकाता, 9 अगस्त (वि.प्र.)
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर जान लेवा हमला हाेने से इलाके में खलबली मच गई. इस हमले में ममता बनर्जी बाल-बाल बच गईं. भीड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी राेककर ईंट-पत्थर बरसाए और चाेर-चाेर के नारे लगाए. बता दें कि पूर्व सीएम कस्टडी में मृत टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं. रास्ते में हमलावराें ने उनपर जूते-चप्पल व कीचड़ भी फेंके. इस हमले के बाद ममता बनर्जी ने कहा-भाजपा के गुंडाें ने मुझ पर हमला किया है. अगर कार की खिड़की खुली हाेती ताे मेरी जान भी जा सकती थी. उन्हाेंने कहा यह सब पुलिस के सामने हुआ. उन्हाेंने कहा- बंगाल में अब गुंडाराज चल रहा है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार प्रदर्शनकारियाें ने ममता बनर्जी की गाड़ी काे घेर लिया और उस पर पानी की बाेतलें तथा जूते फेंके.
 
इस दाैरान उन्हाेंने स्थानीय पुलिस पर हिरासत में माैत का आराेप लगाते हुए नारेबाजी की. कथित हिंसा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी गाड़ी पर बहुत बड़े-बड़े पत्थर मारे गए. लाेग पुलिस के सामने ही आकर हमला कर रहे थे. हम बहुत किस्मत वाले थे, अगर गाड़ी की खिड़की खुली हाेती, ताे हमारे सिर फूट जाते. ममता के काफिले पर हुए हमले काे लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग का 12 बजा दिया है. दरअसल ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद के पति बिरजू केओट के घर पहुंची थीं, उनकी कल संदिग्ध परिस्थितियाें में माैत हाे गई थी.
 
परिजनाें ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का गंभीर आराेप लगाया था. ममता बनर्जी ने कहा, मेरी कार पर हमला एक साजिश के अलावा कुछ नहीं है. मैंने पुलिस काे बताया था कि मैं यहां आऊंगी, इसके बावजूद पुलिस ने काेई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए. पूरे पश्चिम बंगाल काे गुंडे नियंत्रित कर रहे हैं.
दरअसल ममता तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता बिरजू केओट की माैत के बाद उनके परिवार से मिलने आईं थीं. बिरजू की माैत हाली शहर पुलिस की हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई थी. कार पर हुए हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन काे जमकर खरी-खाेटी सुनायी.
उन्हाेंने कहा- पश्चिम बंगाल अब अपराधियाें और लंपटाें के हाथाें में चला गया है. पुलिस आम नागरिकाें की जगह बीजेपी के गुंडाें और माफियाओं काे सुरक्षा दे रही ह.