एमआईटी डब्ल्यूपीयू की छात्राओं का कॉमनवेल्थ में परचम

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन; तनीषा कोटेचा और सायली वाणी को मिली सफलता

    10-Aug-2026
Total Views |

vsfb 
कोथरुड, 9 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं ने अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न ‌‘कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026‌’ में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. मिक्स डबल्स में तनीषा कोटेचा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला डबल्स में तनीषा कोटेचा और सायली वाणी दोनों ने कांस्य पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि पर एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड और एमआईटी डब्ल्यूपीयू की कार्यकारी निदेशक डॉ. अदिति कराड ने दोनों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. ये दोनों खिलाड़ी एसवाई बीबीए बिजनेस एनालिटिक्स की छात्राएं हैं. उन्हें खेल निदेशक डॉ. वैभव वाघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. डॉ. राहुल वि. कराड ने कहा, जीते गए पदक एमआईटी डब्ल्यूपी के प्रतिभाशाली छात्रों को वैेिशक स्तर पर पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं. डॉ. अदिति कराड ने कहा, आने वाली पीढ़ियों के लिए खेल उत्कृष्टता की हमारी प्रतिबद्धता और भी मजबूत होती है. हम छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं. वेिशविद्यालय के कुलसचिव प्रो. गणेश पोकले ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी.