काेथरुड, 9 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की दाे छात्राओं ने अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न ‘काॅमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026’ में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. मिक्स डबल्स में तनीषा काेटेचा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला डबल्स में तनीषा काेटेचा और सायली वाणी दाेनाें ने कांस्य पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि पर एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. राहुल वि. कराड और एमआईटी डब्ल्यूपीयू की कार्यकारी निदेशक डाॅ. अदिति कराड ने दाेनाें काे सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. ये दाेनाें खिलाड़ी एसवाई बीबीए बिज़नेस एनालिटिक्स की छात्राएं हैं. उन्हें खेल निदेशक डाॅ. वैभव वाघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
डाॅ. राहुल वि. कराड ने कहा, जीते गए पदक एमआईटी डब्ल्यूपी के प्रतिभाशाली छात्राें काे वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं. डाॅ. अदिति कराड ने कहा, आने वाली पीढ़ियाें के लिए खेल उत्कृष्टता की हमारी प्रतिबद्धता और भी मजबूत हाेती है. हम छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं. विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्राे. गणेश पाेकले ने भी खिलाड़ियाें काे बधाई दी.