चाकण, 9 अगस्त (आ.प्र.)
प्रस्तावित पुणे-नासिक रेलवे मार्ग पुराने ही मार्ग से बनाया जाए, इस मांग काे लेकर चाकण में सर्वदलीय रास्ता राेकाे आंदाेलन किया गया. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक बाबाजी काले ने इस माेर्चे का नेतृत्व किया. काले ने बताया कि ट्रैफिक जाम, युवाओं के राेजगार का मुद्दा और औद्याेगिक क्षेत्र में आवागमन काे आसान बनाने के लिए पुणे-नासिक रेलवे मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है. हालांकि, केंद्रीय रेल मंत्री ने मार्ग बदलने का जाे एकतरफा फैसला लिया है, वह अन्यायपूर्ण है. उन्हाेंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह नागरिकाें की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना निर्णय बदले और पुणे-नासिक रेलवे काे पुराने ही मार्ग से बनाए.
उन्हाेंने जानकारी दी कि इस संबंध में वे लगातार प्रयासरत हैं और 11 विधायकाें के हस्ताक्षर वाला एक ज्ञापन भी साैंपा गया है. उन्हाेंने यह भी बताया कि रेलवे मार्ग बदलने के विराेध में पुणे-नासिक मुख्य मार्ग पर स्थित प्रत्येक तहसील में रविवार काे विराेध प्रदर्शन किया गया. इस आंदाेलन में तहसील के विभिन्न हिस्साें से नागरिकाें के साथ-साथ कार्यकर्ता भी माैजूद रहे. इस दाैरान कई लाेगाें ने अपने विचार व्यक्त किए. कई लाेगाें ने यह भावना जताई कि हवाई अड्डे जैसी महत्वपूर्ण परियाेजना बाहर चले जाने से तहसील के साथ अन्याय हुआ है.
आंदाेलन में मुख्य रूप से सुधीर मुंगसे, हिरामण सातकर, मुकुंद आवटे, विजया शिंदे, नितिन गाेरे और रामदास धनवटे शामिल थे.